अभिनेत्री मिशेल विलियम्स ने ‘माई वीक विद मर्लिन’ के फिल्मांकन के दौरान धूम्रपान करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि अपनी बेटी के लिए वह गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहती।
ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित 31 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने बाल भूरे करवाए और मुनरो के किरदार को अदा करने के लिए कई किलो वजन भी बढ़ाया। लेकिन वह नहीं चाहती थीं कि उनकी छह वर्षीय बेटी मातिल्दा उन्हें सिगरेट के कश लगाते हुए देखे।
शो बिज ने यह खबर देते हुए बताया कि मातिल्दा उनकी ‘डार्क नाइट’ के स्टार हीथ लेगर से पैदा हुई बेटी है।
एक सूत्र ने बताया कि मिशेल ने बेहद कम धूम्रपान किया है। हालांकि मुनरो बहुत अधिक सिगार और सिगरेट पीती थीं। मिशेल पहले धूम्रपान करती थीं लेकिन अब वह इसके सख्त खिलाफ हैं। (भाषा)