गणतंत्र दिवस | राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | यूथ मीटर | नक्सलवाद | जनगणना 2011 | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » बाढ़ ने मचाई मनीला में तबाही
फिलीपीन में बीते कई दिनों से तबाही मचा रही बाढ़ की जद में राजधानी मनीला का आधा हिस्सा आ गया, जबकि ढाई लाख लोग राजधानी छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने के लिए मजबूर हो गए।

बाढ़ से राजधानी मनीला में जनजीवन थम गया है। तूफानी बारिश का सिलसिला जारी है। बाढ़ से घर बह गए। लोग घरों की छतों पर पनाह लिए हैं। बाढ़ और बारिश से भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

अब तक यहां तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश में कम से कम 15 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। राजधानी और निकटवर्ती प्रांतों में बाढ़ से बेतहाशा नुकसान पहुंचा है।

करीब डेढ़ करोड़ की आबादी वाली राजधानी मनीला में स्कूल और वित्तीय बाजार के साथ ज्यादातर सरकारी दफ्तार बंद हैं। महानगर की ज्यादातर प्रमुख सड़के जलमग्न हैं। कुछ इलाकों में तो पानी इस कदर भरा है कि लोगों की गर्दन तक पहुंच रहा है। (भाषा)
संबंधित जानकारी
Feedback Print