गणतंत्र दिवस | राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | यूथ मीटर | नक्सलवाद | जनगणना 2011 | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » पाकिस्तान में विस्फोट, 25 लोग मरे
FILE
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अशांत खबर कबाइली इलाके के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में शनिवार को शक्तिशाली विस्फोट होने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और करीब 60 अन्य लोग घायल हो गए।

यह विस्फोट खबर एजेंसी के लांडी कोटल शहर के एक बाजार में हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 57 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है।

गंभीर रूप से घायल लोगों को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बम एक पिक-अप ट्रक में रखा गया था। (भाषा)
संबंधित जानकारी
Feedback Print