तंजानिया के मध्य हिस्से में एक ट्रक से मलावी के 42 प्रवासियों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।
तंजानिया के उप गृह मंत्री पेरिरा सिलिमा ने कहा कि इन लागों की मौत दम घुटने से हुई है। इनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक में 100 से अधिक लोग सवार थे। इतने लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही ट्रक का चालक फरार हो गया। ये शव तंजानिया के डोडोमा प्रांत से बरामद किए गए हैं। (भाषा)