गणतंत्र दिवस | राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | यूथ मीटर | नक्सलवाद | जनगणना 2011 | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » डेढ़ करोड़ महिलाओं का समलैंगिक पुरुषों से विवाह
FILE
चीन के प्रमुख विशेषज्ञ ने दावा किया है कि करीब एक करोड़ साठ लाख महिलाओं ने चीन में समलैंगिक पुरूष से शादी की है, जो अपने विवाह को बचाए रखने के लिए इसके दुष्परिणामों को चुपचाप सह रही हैं।

एड्स और एचआईवी पर शोध करने वाले किंगदाओ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भांग बेई चुआन ने कहा कि 90 प्रतिशत समलैंगिक व्यक्ति इसलिए शादी करते हैं क्योंकि उन पर देश में चल रहे परंपरागत मूल्यों के पालन करने का दबाव होता है।

चीन के सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली ने उनके हवाले से कहा, लेकिन उनकी पत्नियां सामंजस्य बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं और उनकी दुर्दशा को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि सभवत: देश में करीब एक करोड़ साठ लाख महिलाओं ने समलैंगिक पुरूषों से शादी की है। (भाषा)
संबंधित जानकारी
WebduniaWebdunia