गणतंत्र दिवस | राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | यूथ मीटर | नक्सलवाद | जनगणना 2011 | प्रादेशिक | युवा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » अब हवाई अड्डे पर भी कर सकेंगे योगा...
FILE
दुनिया भर में विमान यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम हवाई अड्डों ने खाने-पीने, पत्रिकाओं और शॉपिंग तथा मसाज पार्लर आदि की सुविधाएं शुरू की हैं लेकिन उत्तरी कैलिफोर्निया के सन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने अपने यात्रियों को लंबी और थकाऊ यात्रा से आराम दिलाने तथा उन्हें शांत और तनावमुक्त रखने के लिए योग एवं ध्यान केंद्र बनाया है।

हवाई अड्डे के प्रबंधकों ने 20 हजार डॉलर की लागत से हवाईअड्डा परिसर के भीतर करीब 150 वर्गफुट में यह योग केंद्र बनवाया है जिसकी पूरी दीवार शीशे की है।

शीशमहलनुमा इस योग केंद्र के बाहर नीले और सफेद रंग से गौतम बुद्ध से मिलता-जुलता चिह्न अंकित है। इसमें न तो कोई योग गुरु है और न ही टेलीविजन। इस कक्ष में सिर्फ और सिर्फ असीम शांति है।

योग केंद्र में जूते-चप्पल पहनकर जाना मना है। खाना-पीना और मोबाइल फोन आदि भी ले जाने की अनुमति नहीं है। कमरे के अंदर योगासन के लिए चटाइयां बिछी हैं और जिन्हें जमीन पर बैठने में दिक्कत हो उनके लिए कुछ कुर्सियां रखीं हैं। योग केंद्र के बाहर लिखा है 'शांत रहें, यह योग की तहजीब है'।

इस हवाई अड्डे से अक्सर यात्रा करने वाली 47 वर्षीय मारिया पूले ने कहा कि वह लंबी और थकाऊ यात्रा से पहले यहां आकर श्वान आसन तथा कुछ अन्य आसन करती हैं जिससे उनका तन-मन हल्का और प्रफुल्लित हो जाता है। इससे उन्हें बहुत की सुखद, शांति और आध्यात्मिक अनुभूति होती है और उनका पूरा सफर बहुत अच्छा बीतता है।

उत्तर अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परिषद के कार्यकारी उपप्रमुख डेबी मैकएलोरी ने कहा कि इस क्षेत्र में प्राचीन योग पद्धति बहुत ही लोकप्रिय है।

हवाई अड्डे के निदेशक जॉन मार्टिन ने बताया कि योग केंद्र बनाने का विचार उस समय आया जब हवाईअड्डे की मरम्मत के दौरान एक यात्री ने उन्हें सुझाव दिया कि इसमें सिर्फ एक चीज की कमी है और वह है योग केंद्र। उन्होंने यात्री का सुझाव माना और एक स्टोरेज को योगकेद्र में तब्दील कर दिया। (वार्ता)
संबंधित जानकारी
WebduniaWebdunia