बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. मोदी फैक्टर
Written By भाषा
Last Modified: रायबरेली , रविवार, 20 अप्रैल 2014 (16:34 IST)

रायबरेली में ‘मोदी लहर नहीं मोदी आंधी’ : भाजपा

रायबरेली में ‘मोदी लहर नहीं मोदी आंधी’ : भाजपा -
FILE
रायबरेली। नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ खड़े भाजपा के उम्मीदवार और पेशे से वकील अजय अग्रवाल का दावा है कि लोकसभा क्षेत्र में ‘मोदी लहर नहीं बल्कि मोदी आंधी’ चल रही है। अग्रवाल को लगता है कि ‘मोदी आंधी’ उनकी चुनावी नैया पार लगाएगी।

सोनिया ने 3 बार 2004, 2006 (उपचुनाव) और 2009 में यहां जीत दर्ज की है और उनके वोट हर बार बढ़े हैं। 2009 में उन्होंने बसपा के आरएस कुशवाहा को 3.72 लाख वोटों के भारी अंतर से हराया था जबकि भाजपा के आरबी सिंह महज 25,444 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

अग्रवाल ने कहा कि समय बदल गया है। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के हमलों को नजरअंदाज किया।

गौरतलब है कि प्रियंका ने अपनी जनसभाओं में कहा था कि न तो उन्हें न ही मतदाताओं को पता है कि यहां दूसरे उम्मीदवार कौन हैं।

जनहित याचिकाएं दायर करने और अदालत में उनकी पैरवी करने के लिए मशहूर अग्रवाल पहली बार कोई विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। (भाषा)