शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

वाराणसी में किचन तक पहुंचा चुनाव प्रचार

वाराणसी में किचन तक पहुंचा चुनाव प्रचार -
वाराणसी। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के बीच चल रहे हाई प्रोफाइल मुकाबले के लिए सभी दल पूरी तरह तैयार है। लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए महिलाओं का दल अब किचन तक पहुंच रहा है।
FILE

किसी दल की महिला प्रचारक जहां महंगाई, भ्रष्टाचार एवं महिलाओं की सुरक्षा की चर्चा कर रही है वहीं ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ प्रत्याशी को वोट डालने की सलाह दे रही हैं। सुबह निकली महिलाओं की टोली शाम तक अपने कार्यालय पहुंच रही हैं।

महिलाओं का कुछ ग्रुप वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को गिना रहा है, तो कुछ महिलाएं कमियों की। ज्यादातर महिलाएं अपनी पार्टी की टोपी तथा बिल्ला लगाकर निकल रही हैं।

कई मोहल्लों में महिलाओं ने अपनी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए डेरा डाल रखा है। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा सबसे सशक्त नजर आ रही है। (वार्ता)