शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: सुल्तानपुर , बुधवार, 16 अप्रैल 2014 (09:02 IST)

वरुण गांधी के पास 20 करोड़ की संपत्ति

वरुण गांधी के पास 20 करोड़ की संपत्ति -
FILE
सुल्तानपुर। भाजपा नेता वरुण गांधी ने सुल्तानपुर लोकसभा सीट के लिए दाखिल अपने नामांकन के साथ प्रस्तुत हलफनामे में उनके पास लगभग 20 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति होने के बारे में जानकारी दी है।

वरुण के हलफनामे में दिए गए ब्यौरे के अनुसार, उनके पास कुल 19.96 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है, जबकि पत्नी यामिनी के पास 11.88 लाख रुपए की संपत्ति है।

वुरण के बैंक खातों में 11 करोड़ रपए से अधिक जमा हैं, जबकि उनके पास 3.33 करोड़ रुपए के शेयर बान्ड आदि हैं और 31.53 लाख के राष्ट्रीय बचत-पत्र तथा जीवन बीमा की पालिसियां हैं। पत्नी यामिनी के बैंक खातों में 3.63 लाख रुपए जमा हैं।

भाजपा के इस युवा महामंत्री के पास एक बंदूक, एक राइफल और एक पिस्टल भी है। दिल्ली में अपना मकान है मगर अपनी कोई गाड़ी नहीं है।

उन्होंने अपने हलफनामे में 4.15 करोड़ रुपए कहीं एडवांस दिए होने की जानकारी दी है, मगर उन पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है।

वरुण ने बताया है कि उनके पास 1334.5 ग्राम सोना और 113.78 किलो चांदी है, और 2009 के बाद उन्होंने सोने-चांदी की कोई खरीद नहीं की है। उन्होंने यह भी घोषित किया है कि उनके पास कोई कृषि भूमि अथवा पुश्तैनी संपत्ति नहीं है। (भाषा)