शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

मोदी को विवेक ओबेरॉय का समर्थन

मोदी को विवेक ओबेरॉय का समर्थन -
मुंबई। बॉलीवुड के कुछ कलाकारों ने हाल ही में धर्मनिरपेक्ष प्रत्याशी को वोट देने की मांग की, जिसके बाद विवेक ओबरॉय और मधुर भंडारकर सहित कुछ दूसरे कलाकार शनिवार को खुलकर भाजपा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के समर्थन में आ गए हैं।
INDUS IMAGES

भंडारकर ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष उम्मीदवार को वोट देने की लोगों की अपील ने उन्हें खुलकर मोदी का समर्थन करने को मजबूर किया है।

पहली बार चुनावी रंग में रंगते हुए बॉलीवुड के कलाकारों अंजुम राजबाली ने धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति को वोट देने को कहा, जिसका महेश भट्ट, नंदिता दास, जोया अख्तर, कबीर खान, इम्तियाज अली, विजय कृष्ण आचार्य, गायक शुभा मुद्गल और अन्य लोगों ने समर्थन किया था।

उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार और सुशासन भले ही महत्वपूर्ण मुद्दे हों, लेकिन देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर विचार नहीं किया जा सकता है।

आज विवेक ओबरॉय, मधुर भंडारकर, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री, अशोक पंडित, डिजाइनर विक्रम फड़नीस, बॉलीवुड सितारों के वकील सतीश माने-शिंदे और अन्य लोगों ने आज मोदी के पक्ष में अपने समर्थन की घोषणा की।
INDUS IMAGES

भंडारकर ने कहा कि राजबाली और अन्य लोगों ने जो किया, वह गलत था। लोगों को तय करने दें कि वह किसे वोट देना चाहते हैं। आपको लोगों से ऐसी बातें कहने का क्या अधिकार है?

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी कहा कि राजबाली और अन्य लोगों को अपनी अपील में मोदी का नाम स्पष्ट रूप से लेना चाहिए था। मैं उनका स्वागत करता, लेकिन उन्होंने जो किया, वह गलत है। (भाषा)

(चित्र : Ashish Vaishnav / Indus Images)