शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. लोकसभा चुनाव 2014
  3. समाचार
Written By श्रुति अग्रवाल
Last Updated :पटना , बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:14 IST)

गिरिराज सिंह के घर पुलिस का छापा

गिरिराज सिंह के घर पुलिस का छापा -
FILE
पटना। बिहार और झारखंड पुलिस के संयुक्त दल ने अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए भाजपा नेता गिरिराज सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पर छापेमारी की लेकिन उनका पता नहीं चला।

शहर के पुलिस अधीक्षक जयकांत ने कहा कि बोकारो पुलिस और पटना पुलिस के एक दल ने बोकारो की एक अदालत के निर्देश पर सुबह पांच बजे गिरिराज सिंह के घर पर छापेमारी की लेकिन सिंह अपने घर पर नहीं मिले। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस शहर में है और पटना पुलिस के सहयोग से सिंह की गिरफ्तारी का इंतजार कर रही है।

झारखंड पुलिस की टीम ने कहा कि अदालत में उनके आत्मसमर्पण करने से पहले उनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा और अगर सिंह फरार चलते हैं तो अदालत से उनकी संपत्ति जब्त करने का आग्रह किया जाएगा।

सिंह ने कल कहा था कि वह अदालत में आज आत्मसमर्पण करेंगे लेकिन यह नहीं बताया कि वह झारखंड या फिर बिहार की अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे।

सिंह से संपर्क करने का प्रयास विफल रहा। उनका मोबाइल फोन बंद मिला और उनका लैंडलाइन फोन काम नहीं कर रहा था।

मीडियाकर्मियों का एक समूह जब सिंह के आवास पर पहुंचा और उनके परिजनों से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह शहर में हैं लेकिन उन्होंने स्थान बताने से इंकार कर दिया। (भाषा)