शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: रांची। , सोमवार, 21 अप्रैल 2014 (00:45 IST)

गिरिराज, गडकरी के खिलाफ केस दर्ज

गिरिराज, गडकरी के खिलाफ केस दर्ज -
FILE
रांची। बिहार भाजपा के नेता गिरिराज सिंह, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई। यह प्राथमिकी सिंह के उस विवादास्पद बयान के बाद दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र ने उन लोगों को सब्सिडी दी, जिन्होंने गाय के मांस का निर्यात किया और उन लोगों पर कर लगाया, जिन्होंने गाय को पाला-पोसा।

पुलिस ने बताया कि यह प्राथमिकी बिहार रिप्रजेंटेशन ऑफ इंप्रूवमेंट ऑफ एनिमल एक्ट, 1952, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर दर्ज की गई है।

देवघर के पुलिस अधीक्षक राकेश बंसल ने इस बात की पुष्टि की कि मोहनपुर थाने में नेताओं के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बंसल ने बताया कि उपसंभागीय मजिस्ट्रेट सह उप निर्वाचन अधिकारी जय ज्योति सामंत के निर्देश पर सिंह, गडकरी, गोड्डा से भाजपा के उम्मीदवार निशिकांत दुबे और मोहनपुर में आयोजित सभा के दौरान मंच पर आसीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

सिंह ने अपने भाषण में कहा था कि जो लोग भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं उन्हें चुनाव के नतीजे आने के बाद पाकिस्तान जाना होगा।

पार्टी ने इस प्रक्रिया को रोकने के लिए चुनाव आयोग में याचिका भी दी है। भाजपा सदस्य और गाजियाबाद से पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने कहा है कि संप्रग सरकार को नए सेना प्रमुख की नियुक्ति में जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। (भाषा)