देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के यूटीडी कोर्सों में प्रवेश के लिए होने वाली सीईटी काउंसलिंग के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की समय-सीमा बढ़ा दी है।
अब स्टूडेंट्स 20 जुलाई को भी रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। पहले यह तारीख 19 जुलाई थी। इस तरह सीट अलॉटमेंट की तिथि में भी परिवर्तन कर दिया गया है। अब सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 23 की बजाय 24 जुलाई से शुरू होगी। अलॉटमेंट की प्रक्रिया 30 जुलाई तक जारी रहेगी। (एजेंसियां)