समाचार | विदेशों में शिक्षा | करियर विकल्प | आलेख | शासकीय अवसर | प्रवेश अवसर | एक्जाम कलैंडर | डूज़ एंड डोंट्स | मनपसंद करियर | भाषा और करियर | गुरु-मंत्र | गो- गेटर्स | इंस्टिट्यूट
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » करियर » समाचार » मेडिकल में 3595 सीटों का सृजन
FILE
मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए खुशखबरी है। एमबीबीएस पाठ्यक्रम में इस वर्ष 3595 नई सीटों का सृजन किया जा रहा है।

इनमें मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने 20 नए मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 2400 नई सीटों को मंजूरी दी है और बाकी 1195 सीटें देशभर के मौजूदा मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई जाएंगी।

इस वर्ष सितंबर से छह राज्यों में शुरू होने जा रहे एम्स जैसे संस्थानों में एमबीबीएस की अतिरिक्त 300 सीटों का सृजन किया गया है।

एमसीआई ने इसके साथ ही 1442 स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों का भी सृजन किया है। इनमें एमडी और एमएस की 1326 सीटें मौजूदा मेडिकल कॉलेजों में निकाली जाएंगी, जबकि 116 सुपर स्पेशियलिटी सीटें डीएम और एमसीएच के लिए होंगी। (भाषा)
Feedback Print