समाचार | विदेशों में शिक्षा | करियर विकल्प | आलेख | शासकीय अवसर | प्रवेश अवसर | एक्जाम कलैंडर | डूज़ एंड डोंट्स | मनपसंद करियर | भाषा और करियर | गुरु-मंत्र | गो- गेटर्स | इंस्टिट्यूट
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » करियर » समाचार » 'पॉवरट्रेन' की वर्कशॉप का समापन
इंदौर। कारपोरेट क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के ज्ञान, तौर-तरीके और कौशल को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध पॉवरट्रेन द्वारा इंश्योरेंस एजेंट्‍स के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन हुआ।

इस वर्कशॉप में कई इंश्योरेंस एजेंट्‍स ने भाग लिया। उन्हें इस बात के लिए तैयार किया गया कि वह अपना प्रोडक्ट कैसे अच्छी तरह अपने ग्राहकों तक पहुंचाए। इस वर्कशॉप में इंश्योरेंस एजेंट्‍स को इंश्योरेंस सेल्स मास्टरी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया, वर्कशॉप के दौरान कंपनी के एक्सपर्ट ने अलग-अलग विषयों पर लाइव प्रशिक्षण दिया। इंदौर में इस तरह का यह पहला आयोजन था।

इंश्योरेंस एजेंट्‍स के लिए आयोजित वर्कशॉप में पॉवरट्रेन के मैनेजिंग डॉयरेक्टर अम्बर अरोन्देकर ने कहा कि मैं पिछले 10 सालों से इंश्योरेंस इंडस्ट्री में हूं। हम इन एजेंट्‍स को कस्टमर से बात करना सिखा रहे हैं, इसके लिए एजेंट का शिक्षित होना जरूरी है, क्योंकि कस्टमर अधिकतर शि‍क्षित एजेंट पर ही विश्वास करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इंश्योरेंस के क्षेत्र में दिया जाने वाला एमडीआरटी अवॉर्ड भारत में केवल 2-3 प्रतिशत लोगों को ही मिल पाता है, इसलिए जरूरत है नए तरीकों को अपनाने की।

दो दिवसीय इस वर्कशॉप के 45 दिन बाद एक फॉलो-अप वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस दौरान एजेंट्‍स को आने वाली समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और उससे निपटने के तरीके बताए जाएंगे। पॉवरट्रेन कारपोरेट क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के ज्ञान, तौर-तरीके और कौशल को विकसित करने के लिए पिछले 10 सालों से कार्य कर रहा है। कंपनी मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों में अभी तक 20000 कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रशिक्षण दे चुकी है।
WebduniaWebdunia