मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग मप्र शासन के अंतर्गत सूबेदार, उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए चयन परीक्षा 16 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
19 जून से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे तथा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 जुलाई रहेगी। परीक्षा एक ही दिन तीन भागों में होगी। विज्ञान का पर्चा सुबह 8 से 10.15 बजे से होगा जिसमें गणित, भौतिकी व रसायन शास्त्र के प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरा पेपर हिन्दी व अंग्रेजी में दक्षता का होगा जिसका समय दोपहर 12 से 2.15 बजे रहेगा तथा तीसरा पेपर सामान्य ज्ञान का होगा जिसका समय दोपहर 3 से शाम 5.15 बजे रहेगा। (एजेंसियां)