मप्र व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने मंगलवार को प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी 2012) का परिणाम घोषित कर दिया।
इस परीक्षा में ग्वालियर के राजेन्द्र कन्नोजे ने 200 में से 175 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर भोपाल के गोलू पाटीदार रहे। इन्होंने 171 अंक हासिल किए। (एजेंसियां)