आईआईएम सहित देश के सर्वोच्च प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। परिणाम कैट की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
इस बार लगभग एक लाख 85 हजार छात्रों ने कैट में भाग लिया। कैट 22 अक्टूबर 2011 से 18 नवंबर 2011 तक देश के 36 शहरों में आयोजित की गई थी।