भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के प्रमुखों की सदस्यता वाले संयुक्त दाखिला बोर्ड (जेएबी) ने वर्ष 2013 के लिए पर्सेन्टाइल रैंकिंग के आधार पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) को मंजूरी दे है।
सूत्रों ने बताया कि रविवार को जेएबी की हुई अहम बैठक में 27 जून को पारित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। परीक्षा के नए फॉर्मेट में दो टियर पद्धति- एक मुख्य तथा दूसरा एडवांस टेस्ट- अपनाई गई है। एडवांस टेस्ट पास करने वाले वे छात्र दाखिला पा सकेंगे जिनका बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांक टॉप 20 पर्सेन्टाइल में होगा। (एजेंसियां)