समाचार | विदेशों में शिक्षा | करियर विकल्प | आलेख | शासकीय अवसर | प्रवेश अवसर | एक्जाम कलैंडर | डूज़ एंड डोंट्स | मनपसंद करियर | भाषा और करियर | गुरु-मंत्र | गो- गेटर्स | इंस्टिट्यूट
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » करियर » समाचार » अक्षम लोगों को मिलेगी नौकरी
FILE
वाधवानी फाउंडेशन तथा आईएलएंडएफएस कौशल विकास निगम (आईएसडीसी) ने शारीरिक रूप से अक्षम शिक्षित लोगों को प्रशिक्षित करने तथा नौकरी देने के लिए हाथ मिलाया है। इसके पहल के तहत अगले तीन साल में 13,500 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरुआत सितंबर अंत से होगी।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि वाधवानी फाउंडेशन औपचारिक क्षेत्र में शारीरिक रूप से अक्षम शिक्षितों की नियुक्ति की संख्या के आधार पर एक करोड़ रुपए का अनुदान देगा। वाधवानी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय केला ने कहा कि हमारा विश्वास है कि शारीरिक रूप से अक्षम शिक्षित भी अन्य लोगों की तरह उत्पादक साबित हो सकते हैं।

वे किसी भी संगठन में कई तरह का कौशल लाते हैं। उनमें वह ताकत होती है जो किसी भी कर्मचारी को बेहतर बनाती है। इस कार्यक्रम के तहत आईएसडीसी अपने फ्रेंचाइजी, भागीदारों, प्रशिक्षकों तथा निगमों के वृहद नेटवर्क का इस्तेमाल कर इन लोगों को प्रोत्साहित और प्रशिक्षित करने का काम करेगा, जिससे उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकेगी। (भाषा)
संबंधित जानकारी
Feedback Print