गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. मैं खुद झाड़ू लगाने निकलूंगा-नरेन्द्र मोदी
Written By
Last Updated : मंगलवार, 23 सितम्बर 2014 (23:11 IST)

मैं खुद झाड़ू लगाने निकलूंगा-नरेन्द्र मोदी

मैं खुद झाड़ू लगाने निकलूंगा-नरेन्द्र मोदी - मैं खुद झाड़ू लगाने निकलूंगा-नरेन्द्र मोदी
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में कहा कि...

* मैं खुद छोटा हूं, इसलिए छोटी छोटी बातें करता हूं। 
* मैं छोटे लोगों की सेवा के लिए पूरी शक्ति लगा देना चाहता हूं। 
* छोटे छोटे लोगों के छोटे काम पूरे हिन्दुस्तान को नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे।
* हम स्किल इंडिया का सपना साकार करना चाहते हैं।
* डिग्री से कुछ नहीं होगा, हुनर की जरूरत है।
* देश के नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना चाहते हैं।
* सफाई का बीड़ा हमें खुद उठाना होगा। हमें तय करना होगा कि न तो मैं गंदगी करूंगा न ही किसी को गंदगी करने दूंगा। 
* यह काम हम सबका है। यह काम हम सबको करना है। 
* भारत को समृद्ध बनाना है तो हमें पूरे देश को साफ सुथरा करना होगा।
* मैं देशवासियों के पास भिक्षा मांगने के लिए निकला हूं। मैं एक साल में 100 घंटे मांगता हूं। हर सप्ताह दो घंटे। हम इस अवधि में सफाई का अभियान चलाएंगे। भारत माता पर गंदगी का जो कलंक है, उसे हम मिटाकर रहेंगे। 
* भारत माता को गंदगी से मुक्ति दिलाना भी भारत माता की सबसे बड़ी सेवा है। 
* दो अक्टूबर से पूरे देश में सफाई अभियान चलाना है।
* मैं स्वयं झाड़ू लगाने के लिए निकलूंगा। 
 


* ज्यादा कानून होने से फैसले लेने में परेशानी।
* आधे लोग देश की अर्थव्यवस्था में शामिल नहीं थे।
* अब 1000 रुपए से कम पेंशन किसी की नहीं होगी।
* स्थिर सरकार देने के लिए लोगों का धन्यवाद।
* सरकारी कार्यालयों में भी सफाई अभियान चलाएंगे।
* किसान अन्न का भंडार भी भरे और उसकी जेब भी भरे।
* हमने बहुत कम समय में किसानों के भले के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।
* हमने गरीबों के लिए भी कई योजनाएं शुरू की हैं।
* देश की ज्यादातर आबादी युवा है। हम युवा देश हैं।
* आवश्यकता नौजवानों को हुनर मिले।
* एक युवा देश दुनिया में क्या कुछ नहीं कर सकता।
* कानून के जंगल को साफ करना जरूरी है। बेकार कानूनों को हम हटा देंगे।
* 25 सितंबर से खास सफाई अभियान। कई कानूनों की उपयोगिता ही नहीं।
* पहले जनता ने सफाई की, अब हम सफाई कर रहे हैं।
* काम को गति और दिशा चाहिए।
* अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते खोले गए। बैंकों में 1500 करोड़ रुपए जमा हुए।
* बैंक सिर्फ अमीरों के लिए नहीं है।
* प्रधानमंत्री जन धन योजना से गरीबों को फायदा मिलेगा।
* 40 साल बाद तक बैंकों से गरीबों का भला नहीं हो पाया।