शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

बिग बी को बहुत याद आए बापू

बिग बी को बहुत याद आए बापू -
FILE
गुजरात की यात्रा पर गए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन साबरमती आश्रम की यात्रा के दौरान महात्मा गाँधी की यादों में खो गए।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि साबरमती नदी के किनारे बने साबरमती आश्रम में रहकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने अहिंसा का सिद्धांत दिया और देश को स्वतंत्रता दिलाई।

उन्होंने अपनी साबरमती यात्रा से पहले शपथ ली थी कि वह यहाँ तब तक नहीं लौटेंगे जब तक कि भारत को स्वतंत्रता नहीं मिल जाती और उन्होंने ऐसा कर दिखाया।

आश्रम के भ्रमण के विषय में अमिताभ ने कहा कि साबरमती आश्रम काफी स्वच्छ और शांतिपूर्ण है। सामने के बरामदे में गाँधीजी का चरखा वैसे ही रखा हुआ है। यहाँ पर गाँधीजी के तीन बंदरों का चित्र, उनका चश्मा, चम्मच, और खाने का कटोरा रखा हुआ है।

इस यात्रा के दौरान अमिताभ नंगे पाँव चले और चख्रे से सूत भी काता। उन्होंने खादी का कपड़ा भी पहना। अमिताभ ने आचार्य विनोबा भावे के रूकने के स्थान का भी दौरा किया।

बिग बी ने अपनी यात्रा के अनुभव के बारे में कहा कि क्या शानदार अनुभव रहा, वह कितने बढ़िया क्षण थे। साबरमती आश्रम में इतिहास और संकल्प दोनो ही विद्यमान थे। (भाषा)