गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 30 जनवरी 2014 (18:57 IST)

इरोम शर्मिला के खिलाफ वारंट जारी

इरोम शर्मिला के खिलाफ वारंट जारी -
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने आज मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को 29 मार्च के लिए एक पेशी वारंट जारी किया।

दरअसल, 2006 में यहां अपने आमरण अनशन के दौरान शर्मिला द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश किए जाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में वह आज अदालत में पेश नहीं हुई। हालांकि इसके लिए उन्हें पिछले साल 19 दिसंबर को ही निर्देश दिया गया था।

मणिपुरी कार्यकर्ता अपने राज्य में विवादास्पद सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम हटाने की मांग करते हुए 12 साल से अधिक समय से अनशन कर रही हैं। (भाषा)