मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Yogi Adityanath, Uttar Pradesh Chief Minister
Written By
Last Modified: शनिवार, 18 मार्च 2017 (19:46 IST)

साढ़े तीन बजे ही उप्र के मुख्यमंत्री बन गए थे योगी आदित्यनाथ !

साढ़े तीन बजे ही उप्र के मुख्यमंत्री बन गए थे योगी आदित्यनाथ ! - Yogi Adityanath, Uttar Pradesh Chief Minister
विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री चुन लिया है। केंद्रीय वैंकेया नायडू ने योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा की। योगी आदित्यनाथ के नाम की चर्चा शनिवार सुबह से ही चल रही थी। अटकलें केशव प्रसाद मौर्य के नाम की भी चल रही थीं। समाचार एजेंसी एएनआई ने 5 बजकर 33 आदित्यनाथ के उत्तरप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होने की सूचना दी।
विकीपीडिया ने साढ़े तीन बजे ही योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया था। योगी आदित्यनाथ के विकीपीडिया पन्ने की पहली लाइन में लिखा गया था- महंत योगी आदित्यनाथ (अजय सिंह जन्म 5 जून 1972), उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हालांकि दो घंटे बाद ही विकीपीडिया पन्ने को एक बार फिर सुधार किया और उनके मुख्यमंत्री होने की बात हटा दी गई।
ये भी पढ़ें
ठाकुर, बामन और पिछड़े की त्रिवेणी चलाएगी उत्तर प्रदेश