गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Why TMC MP gets angry on IAS transfer to Arunachal Pradesh
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 मई 2022 (11:07 IST)

कुत्ता घुमाने पर IAS दंपति का ट्रांसफर, TMC सांसद को क्यों आया गुस्सा?

Mahua Moitra
नई दिल्ली। स्टेडियम में कुत्ता घुमाने पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजीव खिरवार का तबादला लद्धाख कर दिया। खिरवार की पत्नी IAS रिंकू दुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश किया गया। तबादले पर टीएमसी सांसद भड़क गईं।
 
लोकसभा सांसद मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के एक निरंकुश नौकरशाह का अरुणाचल प्रदेश में तबादला करना राज्य के लिए शर्म का विषय है। इन अधिकारियों के उत्तर पूर्व में किए गए तबादलों से साफ हो गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय उत्तर पूर्व के लिए सिर्फ जुबानी प्रेम दिखाता है। मोइत्रा ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडु व केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को टैग करते हुए उनसे गृह मंत्रालय के इस फैसले का विरोध करने को कहा। 
 
आरोप है कि संजीव खिरवार शाम को अपने कुत्ते के साथ त्यागराज स्टेडियम वॉक करने आते थे जिस कारण खिलाड़ियों और कोच को प्रैक्टिस नहीं करने दी जाती थी। प्रैक्टिस नहीं होने से परेशान कुछ खिलाड़ियों ने अपना ट्रांसफर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में करवा लिया। मीडिया में आई खबर में दावा किया गया था कि त्यागराज स्टेडियम को खेल गतिविधियों के लिए सामान्य समय से पहले बंद कर दिया जाता है ताकि खिरवार अपने कुत्ते को घुमा सकें।
 
दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में संचालित किए जाने वाले दक्षिण दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एथलीट और उनके कोच कुछ समय से शिकायत कर रहे थे कि उन्हें शाम सात बजे तक ट्रेनिंग खत्म करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
 
खिरवार और उनकी पत्नी द्वारा त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं का दुरुपयोग किए जाने से संबंधित खबरों पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी थी। मुख्य सचिव ने शाम को तथ्यात्मक स्थिति पर गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद मंत्रालय ने उनके तबादले का आदेश दिया।
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई, सेंसेक्स व निफ्टी में रही बढ़त