मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. water of Yamuna river croses danger level, Delhi on alert
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 28 जुलाई 2018 (12:47 IST)

अलर्ट पर दिल्ली, हथिनी कुंड बैराज से फिर छोड़ा पानी, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

अलर्ट पर दिल्ली, हथिनी कुंड बैराज से फिर छोड़ा पानी, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर - water of Yamuna river croses danger level, Delhi on alert
नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से दिल्ली में शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया।
 
दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार लोहे के पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 204.92 मीटर हो गया है जो खतरे के निशान 204.83 मीटर से 0.09 मीटर अधिक है।
 
पानी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई। राहत और बचाव के लिए 43 बोटें तैनात कर दी गई है। 
 
विभाग ने एहतियातन नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है। नदी क्षेत्र में स्थित कुछ गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।