शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. voting
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 25 नवंबर 2014 (18:00 IST)

जम्मू-कश्मीर 70 और झारखंड में 62% मतदान

जम्मू-कश्मीर 70 और झारखंड में 62% मतदान - voting
नई दिल्ली।  जम्मू कश्मीर और झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान मंगलवार सुबह मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग ने 70 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी देते कहा कि इसका प्रतिशत बढ़ भी सकता है। इसी तरह झारखंड में 62 फीसदी मतदान होने की खबर चुनाव आयोग द्वारा दी गई है। यहां भी मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है। मतदान से जुड़ी हर खबर...

* झारखंड में 11 बजे तक 27 प्रतिशत मतदान हुआ और जैसे जैसे समय गुजरा मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगती चली गई। 
* झारखंड में युवकों ने ईवीएम तोड़ी, कश्मीर में ग्रेनेड हमले की खबर।
* सुबह 10 बजे तक सबसे ज्यादा गुरेज में 24 और लेह में सबसे कम 6.27 प्रतिशत मतदान लेकिन शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग द्वारा 70 फीसदी मतदान होने की जानकारी दी।

* जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज जम्मू संभाग की छह सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।
* झारखंड में 13 विधानसभा सीटों पर 62 फीसदी मतदाताों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया।

* झारखंड के विश्रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रत्याशी पर गोली चलने की सूचना है।

* सर्द मौसम के बावजूद मतदाता मतदान शुरू होने से काफी समय पहले से ही मतदान केंद्रों पर कतारों में लग गए।
* जम्मू में 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज हो रहे इस चुनाव में 12 मौजूदा विधायक समेत कुल 123 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में शामिल हैं। इन 12 मौजूदा विधायकों में सात मंत्री भी हैं।
* जम्मू खंड के छह निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। वहीं कश्मीर के पांच और लद्दाख के चार निर्वाचनक्षेत्रों के लोग भी अपने चुनावी उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।
* जम्मू के किश्तवाड़, इंदरवाल, डोडा, भादेरवाह, रामबन और बनिहाल में मतदान जारी।
* कश्मीर के गुरेज, बांडीपुरा, सोनावार, कंगन और गांदरबल में और लद्दाख के नोबरा, लेह, कारगिल एवं जंस्कार में भी चल रहा है मतदान।
 
* दोनों राज्यों में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह। मतदान के लिए लगी कतार।
*  पलामू में पोलिंग बूथ पर मिली दो लैंडमाइन्स।
* झारखंड के पलामू में चार जगह मिली लैंडमाइन्स।
* जम्मू कश्मीर में 15 सीटों पर मतदान। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान।
* झारखंड में प्रथम चरण में हो रहे 13 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। यहां  दोपहर तीन बजे तक डाले जा सकेंगे वोट।
* राज्य में जम्मू कश्मीर के साथ कुल पांच चरणों में विधानसभा के लिए मतदान होने हैं। कुल 81 सीटों के लिए अंतिम दौर का मतदान 20 दिसंबर को होगा और मतगणना का काम 23 दिसंबर को होगा।
* चुनाव आयोग ने एक आदेश जारी कर जम्मू कश्मीर के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण और प्रकाशन पर रोक लगा दी है।
* झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के जाजोरिया ने आज भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश की प्रति मीडिया को जारी की जिसमें जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रारंभ हो रहे मतदान के बाद होने वाले एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण और प्रकाशन पर रोक लगाने की बात कही गई है।