शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Uma Bharti, Ayodhya case, Lal Krishna Advani,
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (23:13 IST)

राम मंदिर के लिए जेल भी जाना पड़े तो जाऊंगी : उमा भारती

राम मंदिर के लिए जेल भी जाना पड़े तो जाऊंगी : उमा भारती - Uma Bharti, Ayodhya case, Lal Krishna Advani,
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने जहां विवादित मामले सीबीआई की यचिका पर जहां लालकृष्ण आडवाणी, मुरलीमनोहर जोशी और उमा भारती पर फैसला सुरक्षित रखा है, वहीं उमा भारती ने कहा कि है अगर अयोध्या में उन्हें राम मंदिर निर्माण के लिए जेल भी जाना पड़े तो वे तैयार हैं। 
 
उमा भारती ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि यह उनकी आस्था का विषय है और इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़े तो जाएंगी। उमा भारती ने कहा कि राम मंदिर मेरी आस्था का विषय है। मेरे विश्वास का विषय है। मुझे इस पर गर्व  है .. अगर जेल भी जाना पड़े तो जाऊंगी, फांसी पर लटकना पड़े तो लटक जाऊंगी। 
 
जब सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के दौरान क्या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा हुई तो उमा ने कहा कि राम मंदिर पर हमें बात करने की जरूरत कहां रहती है। इस विषय पर हम :योगी और उमा: अजनबी नहीं हैं। योगी जी के गुरु महंत अवैद्यनाथ राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि मामला उच्चतम न्यायालय में है इसलिए वे ज्यादा नहीं बोलेंगी लेकिन खुद उच्चतम न्यायालय का कहना है कि मामले का हल अदालत से बाहर भी हो सकता है। (भाषा)