गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. udit raj objectionable tweet on President Murmu
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (12:36 IST)

उदित राज का राष्‍ट्रपति मूर्मु पर आपत्तिजनक ट्वीट, भाजपा ने किया पलटवार

उदित राज का राष्‍ट्रपति मूर्मु पर आपत्तिजनक ट्वीट, भाजपा ने किया पलटवार - udit raj objectionable tweet on President Murmu
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज के राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए एक बयान पर बवाल मच गया। भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि उदित राज ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया वह चिंताजनक है।
 
उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएं तो पता लगेगा। इसी ट्वीट में उदित राज ने एक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा कि ऐसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले।
 
इस पर संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी भी ऐसा कर चुके हैं। यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
 
बवाल के बाद उदित राज ने सफाई देते हुए कहा कि मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिए निजी है, कांग्रेस पार्टी का नहीं है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदिवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नहीं रहीं? देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।
 
उदित राज ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति के तौर पर पूरा सम्मान है। वो दलित - आदिवासी की प्रतिनिधि भी हैं और इन्हें आधिकार है अपने हिस्से का सवाल करना। इसे राष्ट्रपति पद से न जोड़ा जाए।