बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Tihar Jail
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 28 दिसंबर 2014 (14:54 IST)

तिहाड़ में 6000 कैदियों के बदलेंगे स्‍थान

तिहाड़ में 6000 कैदियों के बदलेंगे स्‍थान - Tihar Jail
नई दिल्ली। कैदियों की गुटबाजी पर लगाम लगाने की पहल के तहत तिहाड़ जेल प्रशासन ने 6,000 कैदियों के रहने के स्थान को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार बदलने की पहल शुरू की है। पहले एक समान मामलों के आरोपी कैदियों को साथ रखे जाने का चलन था।
 
पहले एक ही तरह के मामलों में आरोपी और एक जैसे एफआईआर वाले कैदियों को एकसाथ रखा जाता था, क्योंकि इससे उन्हें आदालत में पेश करने में सहूलियत होती थी।
 
दिल्ली कारागार के डीआईजी मुकेश प्रसाद ने कहा कि एक ही जैसे मामलों के आरोपी कैदियों को एकसाथ रखा जाता था और साथ में ही अदालत ले जाया जाता था। लेकिन जेल में बढ़ती साजिशों और कैदियों के बीच गुटबाजी के कारण अब इन्हें वर्णमाला के अनुसार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शातिर अपराधियों पर भी लागू होगा।
 
हालांकि उच्च सुरक्षा वाले कारागार के कैदी नई नीति के प्रभाव के दायरे में नहीं आएंगे। यह कवायद 2 सप्ताह में पूरी हो जाएगी। (भाषा)