शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Tata Shares falls down after removing Cyrus Mystri
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (12:00 IST)

साइरस मिस्त्री को हटाया, टाटा समूह को बाजार का झटका

साइरस मिस्त्री को हटाया, टाटा समूह को बाजार का झटका - Tata Shares falls down after removing Cyrus Mystri
नई दिल्ली। साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद आज समूह की कंपनियों के शेयरों में चार प्रतिशत तक गिरावट आई। रतन टाटा को समूह का अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है।
 
बंबई शेयर बाजार में टाटा स्टील का शेयर चार प्रतिशत टूट गया। टाटा पावर में 3.11 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में दो प्रतिशत तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 1.60 प्रतिशत की गिरावट आई।
 
अन्य कंपनियों में टाटा केमिकल्स 4.18 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस 3.93 प्रतिशत, टाटा कॉफी 3.89 प्रतिशत और टाटा ग्लोबल बेवरेजेज 3.47 प्रतिशत नीचे आया। शुरुआती कारोबार में टाटा स्पॉन्ज आयरन का शेयर 3.35 प्रतिशत तथा टाटा एलेक्सी का शेयर 2.30 प्रतिशत नीचे चल रहा था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
दिल्ली के नया बाजार इलाके में विस्फोट