शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sushma Swaraj
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 8 नवंबर 2016 (07:48 IST)

सुषमा स्वराज एम्स में भर्ती

सुषमा स्वराज एम्स में भर्ती - Sushma Swaraj
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया जहां उनके कुछ एंडोक्रिनोलॉजिकल परीक्षण होंगे।
 
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, 'मंत्री सुषमा स्वराज को शाम करीब 7:22 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें डायबिटीज है और अन्य चिकित्सकीय समस्याएं हैं। बुधवार को उनके कुछ एंडोक्रिनोलॉजिकल परीक्षण होंगे।' सुषमा डॉ बलराम ऐरन की निगरानी में कार्डियो-न्यूरो केंद्र में भर्ती हैं।
 
सुषमा को इस साल अप्रैल में एम्स में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें छाती में जकड़न की शिकायत थी। उन्हें नियमित मेडिकल जांच के लिए 25 अक्टूबर को भी अस्पताल लाया गया था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
प्रदूषण से दिल्ली परेशान, हटेंगे 15 वर्ष पुराने डीजल वाहन