शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sumitra Mahajan, International Women's Day
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (17:34 IST)

महिला सशक्तीकरण दुनिया की बड़ी चुनौती : सुमित्रा महाजन

महिला सशक्तीकरण दुनिया की बड़ी चुनौती : सुमित्रा महाजन - Sumitra Mahajan, International Women's Day
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए गुरुवार को कहा कि महिला सशक्तीकरण विश्व समुदाय के समक्ष वर्तमान समय की बड़ी चुनौती है। महाजन ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' का उल्लेख किया और सदन की तरफ से सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।


उन्होंने महिला सशक्तीकरण यानी महिलाओं को समर्थ बनाना समय की आवश्यकता बताया और कहा कि यह एक प्रकार से विश्व समुदाय के समक्ष बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि यदि स्त्री एवं पुरुष को मानवतारूपी पक्षी के 2 पंख मानें तो ऊंची एवं सफल उड़ान के लिए दोनों का समान रूप से सशक्त होना आवश्यक है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगर हम सब नारी की सर्वांगीण प्रगति तथा महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए संकल्पित होकर इस दिशा में मिलकर कार्य करें तो मेरा विश्वास है कि विश्व के आकाश में भारत का विकास पक्षी ऊंची उड़ान भरेगा। उन्होंने कहा कि हर साल 8 मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के रूप में मनाया जाता है। हर साल इस दिवस की अलग थीम होती है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
महिलाओं के साथ अन्याय दूर करने का संकल्प ले समाज : सुषमा स्वराज