गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonu Nigam on ajan
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (10:49 IST)

मस्जिदों की अजान से नींद में खलल, बंद हो ये गुंडागर्दीः सोनू निगम

मस्जिदों की अजान से नींद में खलल, बंद हो ये गुंडागर्दीः सोनू निगम - Sonu Nigam on ajan
सोनू निगम ने आज सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर एक विवादित ट्वीट किया जिससे नई बहस शुरू हो गई है। उन्होंने ट्वीट किया है कि अगर वो मुस्ल‍िम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।
 
सोनू के इस ट्वीट ने एक नई बहस खड़ी कर दी है। अपने ट्वीट पर आने वालों के जवाबों के प्रत्युत्तर में सोनू ने लिखा- जब हजरत मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी। फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोंचलों की क्या जरूरत है।
साथ ही सोनू निगम ने ऐसी बातों को गुंडागर्दी बताया और यह भी लिखा कि वह मंदिर या गुरुद्वारे के भी इस कदम को सपोर्ट नहीं करते कि बिजली का प्रयोग करके वे सुबह-सुबह किसी की नींद खराब करें।
 
यह सभी जानते हैं कि मस्जिदों में सुबह ऊंची आवाज में अजान होती है और इसके लिए लाउड स्पीकर भी लगाए जाते हैं। जाहिर है कि इस आवाज से सभी की नींद खुल जाती होगी, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या यह जायज है और क्या यह विषय विवादित हैं?
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास किया संघर्षविराम का उल्लंघन