गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sonia gandhi joins rahul gandhi in bharat jodo yatra
Written By
Last Updated : गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (10:40 IST)

बीमार हाथी के बच्चे को देख राहुल दुखी, भारत जोड़ो यात्रा में मिला सोनिया गांधी का साथ

बीमार हाथी के बच्चे को देख राहुल दुखी, भारत जोड़ो यात्रा में मिला सोनिया गांधी का साथ - sonia gandhi joins rahul gandhi in bharat jodo yatra
मांडया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। कांग्रेस में नई जान फूंकने की कवायद में वे आज यात्रा में अपने के साथ कुछ दूर चलेंगी। इससे एक दिन पहले बीमार हाथी के बच्चे को देख राहुल दुखी नजर आए थेे।
 
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ीं। वह कर्नाटक के मैसूर शहर पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी आज राहुल गांधी के साथ कुछ देर तक पैदल चलेंगी।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर में ट्वीट कर कहा, जो प्रण लिया है, पीछे नहीं हटेंगे। लाख मुश्किल आए, हम भारत जोड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा में।
 
कर्नाटक में यह यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिलों से होते हुए निकलेगी। कर्नाटक में 21 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल 511 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

घायल हाथी के बच्चे को देख राहुल दुखी : बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा के ठहराव के दिन राहुल गांधी जी कर्नाटक के नागरहोल टाइगर रिजर्व गए। यहां उन्होंने गंभीर रूप से घायल हाथी के बच्चे को देखा। उसकी हालत देख उन्हें बहुत दुख हुआ। राहुल गांधी जी ने कर्नाटक के CM से अपील की है कि हाथी के बच्चे को बचाने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएं।
 
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी ने लंबे समय से पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। प्रियंका गांधी भी 7 अक्टूबर को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में दिखाई दे सकती है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta