शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (11:43 IST)

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला से दिल्ली लाई गईं

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला से दिल्ली लाई गईं - Sonia Gandhi
शिमला। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को कल मध्यरात्रि में बेचैनी की शिकायत होने के बाद दिल्ली लाई गईं हैं। वह छरबरा में अपना निर्माणाधीन मकान देखने आई थीं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष यहां अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ आई थीं।
 
टिप्पणिया इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ मौजूद एक डॉक्टरने एंबुलेंस की व्यवस्था करने के संबंध में फोनकिया था।
 
डॉक्टर चंद ने बताया कि शीघ्र ही वह अपने कार से निकल गईं और डॉक्टरों की एक टीम रास्ते में उनसे मिली। दिल्ली जाने के दौरानरास्ते में वह कुछ देर के लिए पंचकुला में रूकीं। डॉक्टर चंड़ीगढ़ तक सोनिया गांधी के साथ थे। उन्होंने बताया कि संप्रग अध्यक्ष की हालत स्थिर है।
ये भी पढ़ें
राज्‍यसभा चुनाव के लिए 7 राज्‍यों की 26 सीटों पर चुनाव जारी