शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 22 दिसंबर 2014 (08:50 IST)

सोनिया गांधी अभी अस्पताल में ही रहेंगी

सोनिया गांधी अभी अस्पताल में ही रहेंगी - Sonia Gandhi
नई दिल्ली। दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में अब भी सुधार हो रहा है और रविवार को उन्होंने बिना किसी परेशानी के सांस संबंधी व्यायाम किया। वे कुछ दिन और अस्पताल में ही रहेंगीं।
सर गंगा राम अस्पताल के श्वास औषधि विभाग के प्रमुख और वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अरुप कुमार बासु ने कहा, श्रीमती गांधी बेहतर महसूस कर रही हैं और उनकी हालत स्थिर है। वे आज निगरानी में रहेंगीं और उनका उपचार चलेगा। 
 
उन्होंने कहा कि उनकी सेहत को लेकर कल सुबह समीक्षा की जाएगी। बीते गुरुवार को 68 साल की सोनिया को सांस संबंधी संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (भाषा)