गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Soldier Caught In Siachen Avalanche Found Alive
Written By
Last Updated :जम्मू , मंगलवार, 9 फ़रवरी 2016 (12:59 IST)

चमत्कार! सियाचिन ग्लैशियर के 25 फुट नीचे जिंदा मिला सैनिक (वीडियो)

चमत्कार! सियाचिन ग्लैशियर के 25 फुट नीचे जिंदा मिला सैनिक (वीडियो) - Soldier Caught In Siachen Avalanche Found Alive
जम्मू। सियाचिन हिमनद में हिमस्खलन के बाद 25 फुट मोटी बर्फ की परत के नीचे दबा सेना का एक जवान चमत्कारिक रूप से छह दिनों बाद जिंदा मिला। उसकी हालत गंभीर है। लांस नायक हनामन थापा को आज सियाचिन स्थित सेना के आधार शिविर लाया गया और यहां से उन्हें विशेष एयर एंबुलेंस विमान के जरिए दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा है।
 
उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा ने बताया, 'एक चमत्कारिक बचाव अभियान था। आज सुबह लांस नायक हनामन थापा को आर आर अस्पताल ले जाने के लिए सभी प्रयास किये गए।'
 
उन्होंने बताया कि अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं और चार की पहचान हो चुकी है। दुखद है कि अन्य सैनिक हमारे साथ नहीं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्नाटक के रहने वाले थापा के साथ एक और चमत्कार हो।

 
पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा के करीब 19000 फुट की उंचाई पर चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जुनियर कमिशंड अधिकारी (जेसीओ) और मद्रास रेजिमेंट के अन्य नौ अधिकारी जिंदा दफन हो गए थे। यहां पर तापमान शून्य से 45 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है। (भाषा)
चित्र सौजन्य : यूट्यूब