शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shivsena compares Sudhindra Kulkarni with Kasab
Written By
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015 (18:49 IST)

शिवसेना ने कुलकर्णी की तुलना कसाब से की

शिवसेना ने कुलकर्णी की तुलना कसाब से की - Shivsena compares Sudhindra Kulkarni with Kasab
मुंबई। सुधीन्द्र कुलकर्णी के चेहरे पर कालिख पोतने के कारण हो रही चौतरफा आलोचना से अप्रभावित शिवसेना ने मंगलवार को ओआरएफ प्रमुख की तुलना 26/11 हमले के आतंकवादी अजमल कसाब से की।
 
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की पुस्तक को जारी करने का कार्यक्रम रोकने से इंकार करने के कारण सुधीन्द्र के चेहरे को काला किया गया था।
 
महाराष्ट्र एवं केन्द्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना ने इस घटना की आलोचना करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को भी आड़े हाथ लिया। पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को समझने में विफल रहे हैं तथा उनके द्वारा इस घटना की भर्त्सना करने से राज्य का नाम खराब हुआ है।
 
अपने पाकिस्तान विरोधी रूख को दोहराते हुए शिवसेना ने कहा कि भारत को उग्रवादियों एवं आतंकवादियों से अधिक आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) प्रमुख जैसे लोगों से अधिक खतरा है।
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा, 'हमारे देश की संप्रभुता को उग्रवादियों या आतंकवादियों से नहीं बल्कि कुलकर्णी जैसे लोगों से खतरा है..उनके जैसे लोगों हमारे राष्ट्र का गला काटने को घूम रहे हैं। जब उन जैसे लोग यहां मौजूद हैं तो पाकिस्तान को आतंकवादी गतिविधियों के लिए कसाब जैसे लोगों को भेजने की जरूरत नहीं है।'
 
इसमें कहा गया, 'इस तरह का माहौल पैदा किया जा रहा है जिसमें अब लग रहा है कि खुर्शीद कसूरी शांति दूत या महात्मा हैं तथा शिवसेना ने उनका विरोध कर एक अपराध किया है। बहरहाल, हमारी जितनी ही आलोचना या नाम खराब करिये, हम पाकिस्तान के प्रति अपना रुख नहीं बदलेंगे।’ (भाषा)