मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shiv Sena
Written By
Last Updated : शनिवार, 1 नवंबर 2014 (14:20 IST)

शिवसेना फड़नवीस सरकार में शामिल होगी, 2:1 का फॉर्मूला

शिवसेना फड़नवीस सरकार में शामिल होगी,  2:1 का फॉर्मूला - Shiv Sena
नई दिल्ली। माना जा रहा है कि फड़णवीस सरकार में शिवसेना शामिल हो सकती है। इसके लिए शिवसेना ने 6 लोगों की मंत्रिपद की लिस्ट तैयार कर ली है। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना-भाजपा के बीच मंत्रिमंडल को लेकर सहमति बन गई है। मंत्रिमंडल में 2:1 का फॉर्मूला होगा।
 

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में कुल 32 मंत्री होंगे, 20 भाजपा से, 10 शिवसेना से मंत्री होंगे। शिवसेना के 5 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्री होंगे। राष्ट्रीय समाज पक्ष को एक और स्वाभिमानी संगठन को एक मंत्री पद मिलेगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि शिवसेना डिप्टी सीएम का पद चाहती है।

सूत्रों की मानें तो मंत्रिपद की इस सूची में एकनाथ शिंदे, रविंद्र वायकड़, सुभाष देसाई, और नीलम गोरे का नाम शामिल है। हलांकि अब तक दोनों पार्टियों के बीच में मंत्रिपद के बंटवारे को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। शिवसेना चाहती है कि विश्वास मत के पहले गठबंधन पर फैसला हो जाना चाहिए।

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने पार्टी को विश्वास मत हासिल करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है, जो कि 15 नवंबर को खत्म हो रहा है।
 
महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में अमित शाह के फोन करने पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल तो हो गए थे लेकिन वे चाहते थे कि भाजपा देवेंद्र फड़णवीस सरकार विश्वास मत से पहले गठबंधन पर फैसला करे।
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में फड़णवीस के शपथग्रहण समारोह को शानदार तो बताया साथ ही भजपा पर निशाना साधने से नहीं चुकी। राजनीतिक विश्लेषकों अनुसार 'सामना' ने भाजपा और शिवसेना के बीच तल्खियां बढ़ाने में अहम् भूमिका निभाई है।
 
गौरतलब है कि 44 साल के देवेंद्र फड़णवीस राज्य के 27वें मुख्यमंत्री बने हैं। फडनवीस के साथ एकनाथ खड़से, विनोद तावड़े, पंकजा मुंडे, सुधीर मुनघंटीवर, प्रकाश मेहता, चंद्रकांत पाटिल, विष्णु सावरा, दिलीप कांबले और विद्या ठाकुर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। फिलहाल फड़णवीस का कैबिनेट बेहद छोटा रखा गया है। (एजेंसी)