गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shatrughan Sinha
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 अगस्त 2015 (11:02 IST)

भाजपा के 'शत्रु' इसलिए कर रहे नीतीश की तारीफ...

भाजपा के 'शत्रु' इसलिए कर रहे नीतीश की तारीफ... - Shatrughan Sinha
पटना। भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा जेडीयू नेता नीतीश कुमार की तारीफ किए जाने का कारण अब समझ में आया है। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा को जेडीयू से टिकट दिलवाना चाहते हैं।  
सूत्रों के मुताबिक सब कुछ फाइनल हो चुका है और मात्र घोषणा भर का इंतजार बाकी है। माना जा रहा है कि वे पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र की किसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। 
 
जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा था उसी दिन शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उन्हें सबसे बड़ा 'विकास पुरुष' करार दिया था। शत्रुघ्न की नीतीश से मुलाकात वेटनरी कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके बाद वह नीतीश के आवास पहुंचे थे।
 
नीतीश से मुलाकात के बाद सिन्हा ने उनके विकास कार्यो की तारीफ करते हुए कहा था, 'सही मायने में नीतीश ही सबसे बड़े विकास पुरुष हैं। वह देश के सबसे बुद्धिमान मुख्यमंत्री हैं।'
 
इससे पहले नीतीश ने सिन्हा से हमदर्दी जताते हुए कहा था कि भाजपा उनका इस्तेमाल सिर्फ चुनाव में ही करती है। (भाषा)