शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Samajwadi Parti
Written By

महिलाएं चौकी फूंकेंगी, तो क्या हम चुम्मा लेंगे (वीडियो)

महिलाएं चौकी फूंकेंगी, तो क्या हम चुम्मा लेंगे (वीडियो) - Samajwadi Parti
उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के विधायक और यूपी सरकार में मंत्री रहे शाकिर अली ने रविवार को महिलाओं पर एक शर्मनाक बयान दिया है।
 
शाकिर अली ने देवरिया में पुलिस चौकी फूंके जाने के मामले पर कहा कि अगर महिलाएं पुलिस चौकी फूंकेंगी तो क्या कार्रवाई करने के बजाए उनका चुम्मा लेंगे। बता दें कि पिछले दिनों जिले में के रामपुर दुबे गांव में एक लड़के के एक्सीडेंट में मौत हो जाने के बाद गुस्साए गांव वालों और महिलाओं ने पुलिस चौकी में घुस कर तोड़फोड़ की थी।
 
उसके बाद दो राइफलों सहित सभी दस्तावेजों में आग लगा दी। इतना ही तीन सिपाहियों को भी खूब पीटा था। हालात को काबू करने के लिए एसपी को खुद मैदान में उतरना पड़ा था।
 
मामले में पुलिस अब आरोपियों की धड़पकड़ कर रही है। इसी मामले में जब विधायक जी से सवाल पूछा गया तो वो उन्होने कोई संतोषजनक जवाब देने के बजाए कह दिया की अगर महिलाएं पुलिस चौकी फूंकेंगी तो क्या कार्रवाई के बजाय हम उनका चुम्मा लेंगे
 
 
शाकिर अली को समाजवादी पार्टी में बाहुबली नेता माना जाता है। 2012 में जब सपा के टिकट पर वह विधानसभा चुनाव जीते थे, तो एक अप्रैल को पहली बार देवरिया पहुंचने पर उन्होंने ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफॉर्म पर ही घोड़े की सवारी की थी।