शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sakshi Maharaj
Written By
Last Updated :लखनऊ , शुक्रवार, 6 मई 2016 (20:40 IST)

साक्षी महाराज के सामने लड़की की जींस खोलने की कोशिश! (वीडियो)

साक्षी महाराज के सामने लड़की की जींस खोलने की कोशिश! (वीडियो) - Sakshi Maharaj
लखनऊ। यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज उस समय विवादों में घिर गए जब कुछ महिलाओं ने उन्हें एक लड़की की जींस के बटन खोलकर चोट दिखाने की कोशीश की। 
 
साक्षी महाराज पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को ऐसा करने से नहीं रोका। हालांकि बाद में महिलाओं को जींस के बटन खोलने से रोक दिया गया। 
 
दरअसल पुलिस पर एक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार को बेरहमी से पीटने का आरोप है, जिससे मिलने साक्षी महाराज पहुंचे थे। पुलिस को धमकाने के आरोप में मैनपुरी में साक्षी महाराज और पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मैनपुरी में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्‍ट भाजपा सांसद ने खुलेआम पुलिसवालों को धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अगर सही कार्रवाई नहीं की तो उन्हें इसका जवाब गोली से मिलेगा।