गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rescues two people stranded near an under construction dam in Tawi river
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Updated : सोमवार, 19 अगस्त 2019 (15:18 IST)

बाढ़ का तांडव, सेना ने इस तरह बचाया (वीडियो)

बाढ़ का तांडव, सेना ने इस तरह बचाया (वीडियो) - rescues two people stranded near an under construction dam in Tawi river
देश के कई राज्यों से बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से त्राहिमाम मचा हुआ है। केरल और कर्नाटक के बाद अब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और मध्यप्रदेश में बारिश के कहर से कई लोगों की जान जा चुकी है।

इस बीच वायुसैनिकों की जाबांजी का वीडियो सामने आया है। जाबांज वायुसैनिक एक निर्माणाधीन पुल पर फंसे 2 लोगों को बचा रहा है।
जम्मू की तवी नदी में अचानक जलस्‍तर बढ़ने से इस पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल पर दो लोग फंस गए। उन्हें  बचाने के लिए वायुसेना का हेलीकॉप्‍टर भेजा गया। जांबाज वायुसैनिकों ने सैलाब बढ़ने से पहले ही उनको सुरक्षित निकाल लिया।
 
बाढ़ से कई राज्यों में त्राहिमाम मचा हुआ है। उत्तराखंड में शुरू हुए बारिश और बाढ़ के दौर से अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग बारिश के कहर के बाद बेघर हो गए हैं।
 
जालंधर में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां फिल्लौर के 7 गांवों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और हर जगह पानी ही पानी नजर आ आ रहा है। देश के कई राज्यों में बाढ़ की भयावह स्थिति है। Photo and video courtesy : Doordarshan Twitter
ये भी पढ़ें
सोने की ईंट पर भव्य राम मंदिर बनाना चाहते हैं बाबर के वंशज