गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. republic day ceremony : South African President cyril ramaphosa will be chief guest
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (12:07 IST)

ट्रंप के इनकार के बाद यह दिग्गज राजनेता होगा गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि

ट्रंप के इनकार के बाद यह दिग्गज राजनेता होगा गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि - republic day ceremony : South African President cyril ramaphosa will be chief guest
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इनकार के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामाफोसा गणतंत्र दिवस समारोह  में मुख्य अतिथि होंगे। सायरिल रामाफोसा प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे।
 
सायरिल रामाफोसा को गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का समर्थक माना जाता है। इसी साल राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। 
 
उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप ने गणतंत्र दिवस पर भारत का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने व्यस्तता की वजह से भारत आने से इनकार कर दिया था। 
 
गणतंत्र दिवस समारोह में पिछले पांच सालों में भारत मुख्‍य अतिथि के रूप में कई दिग्गजों को आमंत्रित कर चुका है। 2013 भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, 2014 में जापान के प्रधान मंत्री शिन्जो आबे, 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, 2016 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, 2017 में संयुक्त अरब अमीरात क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जयद अल नहयान और 2018 में दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के एसोसिएशन के 10 सदस्यों के नेताओं मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जा चुका है।
ये भी पढ़ें
तेलंगाना में कांग्रेस उपाध्यक्ष के बागी बोल, निर्दलीय चुनाव लड़ने की दी चेतावनी