मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Reliance Industry market cap hits 100 aran dollar
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (16:21 IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज फिर 100 अरब डॉलर पार, लेकिन TCS का मार्केट कैप 7.55 लाख करोड़ रुपए

रिलायंस इंडस्ट्रीज फिर 100 अरब डॉलर पार, लेकिन TCS का मार्केट कैप 7.55 लाख करोड़ रुपए - Reliance Industry market cap hits 100 aran dollar
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन शेयर बाजारों में गुरुवार को फिर से 100 अरब डॉलर (6.9 लाख करोड़ रुपए)पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर भाव 1,091 रुपए प्रति शेयर पहुंच गया जो 52 हफ्तों का उच्च स्तर है। हालांकि टीसीएस अभी भी सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली भारतीय कंपनी बनी हुई है। उसका मार्केट वैल्यूएशन 7.55 लाख करोड़ रुपए है और वह रिलांयस से अभी 65,000 करोड़ रुपए आगे है।
 
बंबई शेयर बाजार पर कंपनी के शेयरों में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन बढ़त जारी रही और यह 52 हफ्तों के उच्च स्तर 1,091 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 1,044.35 रुपए पर खुला और 5.02% की तेजी के बाद 52 हफ्तों के उच्च स्तर यानी 1,091 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। 
 
इसकी प्रमुख वजह अप्रैल - जून तिमाही परिणाम आने से पहले कंपनी का अपनी आम वार्षिक सभा में नई कारोबारी योजनाओं की घोषणा करना है। 
कंपनी का शेयर सुबह 1,043.15 रुपए पर खुला और बाद में यह 5.27% की बढ़त के साथ 52 हफ्तों के उच्च स्तर 1,091 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। इसी के साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,88,513.11 करोड़ रुपए यानी करीब 100 अरब डॉलर के स्तर को छू गया। 

टीसीएस की मार्केट वैल्यू भी 23 अप्रैल को 100 अरब डॉलर (6.60 लाख करोड़) पहुंच गई। वह इस एलीट क्लब में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय कंपनी और देश की पहली आईटी कंपनी बनी। पिछली बार रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन अक्टूबर 2007 में 100 अरब डॉलर पर पहुंचा था।