शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Red light at signal saved lives, says witness of overbridge collapse
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (08:20 IST)

मुंबई में बड़ा हादसा, लाल बत्ती के कारण बच गई कई वाहन चालकों की जान

मुंबई में बड़ा हादसा, लाल बत्ती के कारण बच गई कई वाहन चालकों की जान - Red light at signal saved lives, says witness of overbridge collapse
मुंबई। ट्रैफिक की लाल बत्ती न केवल दुर्घटना रोकती है बल्कि चालकों की जान की किस प्रकार रक्षा कर सकती है, इस बात का अंदाजा तब लगा जब यहां गुरुवार शाम फुट ब्रिज ढहने के दौरान ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती पर रूके कई वाहन चालक इस बड़े हादसे के शिकार होने से बच गए। 
 
लाल बत्ती नहीं हुई होती तो मोटर चालक सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के पास पुल ढहने के दौरान उसके नीचे से गुजर रहे होते और हादसे का शिकार हो जाते। यह पुल भीड़-भाड़ वाले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को आजाद मैदान पुलिस थाना से जोड़ता था।
 
दुर्घटना के वक्त सिग्नल पर इंतजार कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'हम सब सिग्नल पर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि बत्ती लाल थी। बत्ती हरी होने से पहले पुल लोगों समेत ढह गया। अगर बत्ती पहले हरी हो गई होती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी।'
 
उसने कहा, 'यह ऐसा वक्त था जब पूरी मुंबई घर जाने के लिए भागती है। हम भी घर जल्दी पहुंचना चाहते थे लेकिन अब मैं राहत महसूस कर रहा हूं कि बत्ती लाल थी। अन्यथा मैं भी घायल हो गया होता।'
 
दुर्घटना के वक्त एक टैक्सी चालक पुल के पास था और वह किसी तरह से बच पाया। हालांकि उसकी टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके पीछे चल रहे वाहन समय से रुक गए और बड़ी त्रासदी होने से बच गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 31 से ज्यादा घायल हुए हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
फक्कड़ बाबा का दावा, 16 बार हारा हूं लेकिन 20वीं बार जीत निश्चित