गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rape with daughter
Written By
Last Modified: बुधवार, 26 नवंबर 2014 (18:12 IST)

एचआईवी पीड़ित बना दरिंदा, बेटी से रेप

एचआईवी पीड़ित बना दरिंदा, बेटी से रेप - Rape with daughter
सूरत। अपनी नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर तीन साल से बलात्कार करने के आरोपी एचआईवी पीड़ित एक व्यक्ति को बुधवार को यहां गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस इंस्पेक्टर पीबी सपरा ने बताया कि 42 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी बेटी (15) की शिकायत के आधार पर शहर के औद्योगिक इलाके में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बेटी ने आरोप लगाया है कि उसके पिता तीन साल से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे।
 
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति एचआईवी पीड़ित है और उसने दो बार शादी की है। पीड़िता, दूसरी पत्नी से उसकी बेटी है। पीड़िता के बयान के मुताबिक, उसके पिता ने पहली बार उसके साथ उस समय बलात्कार किया जब वह 12 साल की थी।
 
सापरा ने बताया कि आरोपी ने बलात्कार के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। उन्होंने बताया कि बाद में लड़की ने साहस बटोरी और अपनी मां को इसकी जानकारी दी, जिसने पुलिस स्टेशन जाकर एक एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। (भाषा)