गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rampal Aashram
Written By
Last Modified: चंडीगढ़ , गुरुवार, 20 नवंबर 2014 (17:09 IST)

रामपाल के 'अड्‍डे' पर शक्तिवर्धक दवाएं, कंडोम...

रामपाल के 'अड्‍डे' पर शक्तिवर्धक दवाएं, कंडोम... - Rampal Aashram
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे सतलोक आश्रम के मुखिया बाबा रामपाल के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। अब तक अपने भक्तों को ढाल बनाकर पुलिस से बचता रहा रामपाल अन्तत: पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। इसके साथ ही अब उनके आश्रम से जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारियां प्याज के छिलके की तरह निकलकर सामने आ रही हैं। 
ताजा जानकारी के मुताबिक आश्रम से यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाइयां भी बरामद की गई हैं। हालांकि रामपाल इस सभी बातों और दावों को झूठा बता रहे हैं, लेकिन इस पूरे मामले से एक बार फिर साबित हो गया है कि देश में तथाकथित बाबा किस तरह भोलेभाले लोगों को शोषण करते हैं। एक शीर्ष अखबार की खबर के मुताबिक आश्रम के शौचालय से कंडोम भी बरामद हुए हैं। 
 
इस बीच, हरियाणा के डीजीपी एनएन वशिष्ठ ने पत्रकारों को बताया कि आश्रम से अब तक कुल 459 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही सभी छह मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसमें किसी भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।  
 
डीजीपी ने बताया कि छह लोगों की मौत के मामले में भी रामपाल पर मुकदमा नर्ज किया है। हिसार पुलिस ने दो और मौत के मामले में मुकदमे दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी 4000 लोगों को आश्रम से बाहर निकाला गया है, इनमें से 1500 महिलाएं हैं। 
 
वशिष्ठ के मुताबिक आश्रम की तलाशी में अभी दो दिन का समय और लग सकता है। आश्रम को लगातार खाली कराया जा रहा है। उन्होंने आश्रम से छह लैपटाप मिलने की पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि रामपाल के सहयोगी बलजीत और उसकी बेटी को भी गिरफ्तार किया गया है।