शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rampal
Written By
Last Modified: हिसार , गुरुवार, 18 दिसंबर 2014 (12:53 IST)

रामपाल के 14 अनुयायी पुलिस हिरासत में

रामपाल के 14 अनुयायी पुलिस हिरासत में - Rampal
हिसार। एक स्थानीय अदालत ने बरवाला के सतलोक आश्रम के स्वयंभू संत रामपाल के 14 अनुयायियों को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बीते 18 नवंबर को दर्ज किए गए एक मामले में इन 14 लोगों को पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
 
ये आरोपी न्यायिक हिरासत में थे और पेशी वॉरंट हासिल करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने कहा कि जांच में यह बात सामने आई कि कथित तौर पर उनकी पृष्ठभूमि आपराधिक थी।
 
पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 121 (राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ना), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 353 (हमला), 147 और 148 (दंगा करना) और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज है। (भाषा)